भारतीय कंपनी 'निट' को मिला चीन में अवार्ड
निट के मुताबिक चाइनीज सोसायटी ऑफ एजुकेशनल डिपार्टमेंट स्ट्रेटजी (सीएसईडीएस) ने ये अवार्ड प्रदान किए। सीएसईडीएस चीन के शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थडानी ने कहा, "एक दशक से भी अधिक समय से निट चीन में सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों को तैयार कर रहा है और अब तक हजारों छात्रों को प्रशिक्षित कर चुकी है। ये अवार्ड चीन में बड़ी संख्या में आईटी पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के हमारे प्रयासों को प्रमाणित करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications