परमाणु परियोजनाओं के लिए हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन और अमेक में करार
एचसीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजित गुलाब चंद ने यहां पत्रकारों को बताया, " सरकार अगले 40 महीनों में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को मंजूरी देने वाली है। यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है।"
गुलाब चंद ने कहा, "भारत 2020 तक 20,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की योजना बना रहा है। औद्योगिक आंकड़ों के अनुसार अगले पांच सालों में इसके लिए 150, 000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी। हम इसके आधे हिस्से पर कब्जा करने की उम्मीद कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications