'आज के जिन्ना' हैं राज ठाकरे : बाल ठाकरे
शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' में लिखे अपने एक लेख में बाल ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस में मराठियों के लिए कोई जगह नहीं है।
संपादकीय में कहा गया है, " कृपा शंकर सिंह, मुरली देवड़ा और गुरुदास कामत जैसे लोग कांग्रेस के भाग्य विधााता बने हुए हैं। कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बांटने में लगी हुई है। इस मकसद के लिए उसने 'नालायक औलाद' राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का समर्थन लिया है।"
इस खेल को खतरनाक बताते हुए बाल ठाकरे ने कहा कि अंग्रेजों के बहकावे में आकर मुस्लिम लीग और मोहम्मद अली जिन्ना ने धर्म के नाम पर देश के दो टुकड़े कर दिए। कांग्रेस के साथ मिल कर राज ठाकरे भी उसी रास्ते पर जा रहे हैं।
"इस समय कांग्रेस मराठियों में विभाजन का बीज बो चुकी है। पहले यह काम जिन्ना ने किया था और अब एक परिवार का सदस्य जिन्ना बन गया है।"
ठाकरे ने हालांकि कहा कि अगर कोई व्यक्ति ईष्र्या के कारण किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहता है तो इसमें कुछ नहीं किया जा सकता।
ठाकरे ने चेताया कि जैसे जिन्ना और पाकिस्तान कभी खुशहाल नहीं रह पाए उसी तरह राज ठाकरे को राज्य में मराठियों को बांटने की कीमत चुकानी पड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications