वसुंधरा अब भी बीमार, भाजपा को उनके पद छोड़ने की आशा
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने एक माह पहले पार्टी नेतृत्व को सूचित किया था कि वह बीमार हैं और अपना इस्तीफा नहीं सौंप सकती। पार्टी नेतृत्व ने उनसे विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देने को कहा था।
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "वह अब भी बीमार हैं.. वह पार्टी के फैसले को मानेंगी।"
वसुंधरा अपना इस्तीफा सौंपने के लिए 31 अगस्त को दिल्ली पहुंचंी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उन्होंने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया कि वह स्वस्थ नहीं हैं।
उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को एक पत्र लिखा कि उन्हें एक सप्ताह तक आराम की जरूरत है। एक माह बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications