सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकंप
समाचार एजेंसी डीपीए ने मेट्रो टीवी के हवाले से बताया है कि सुमात्रा की राजधानी के पश्चिमी भाग में भूकंप के झटके के बाद कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान और भौगोलिक एजेंसी (बीएमजी) के मुताबिक भूकंप का केंद्र पश्चिमी सुमात्रा से 57 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications