पायलटों की हड़ताल खत्म, गुरुवार से परिचालन सामान्य होने के आसार (राउंडअप)

कंपनी को गुरुवार से सभी पायलटों के काम पर लौट आने के बाद परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

हड़ताली पायलटों की अगुवाई करने वाले कैप्टन वी.के. भल्ला ने कहा, "नागरिक उड्डयन मंत्री ने आधिकारिक रूप से हमसे बात की है। उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि वेतन में कटौती नहीं होगी। इसलिए हम तत्काल हड़ताल खत्म करते हैं।"

कैप्टन भल्ला के अनुसार पायलटों को जुलाई के वेतन के रूप में 23,000 रुपये मिले हैं जबकि वे भत्तों को मिला कर 250,000 रुपये पाने के हकदार हैं।

नागरिक विमानन मंत्री पटेल और एयर इंडिया के अध्यक्ष जाधव दोनों ने कहा कि पायलटों को उत्पादकता आधारित भत्तों का जुलाई तक का भुगतान किया गया है सिर्फ अगस्त का भुगतान बाकी है जिसे जल्द पायलटों को दे दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पायलटों से बातचीत की पहल की जिसके बाद पायलटों ने पांच दिन से जारी हड़ताल खत्म कर काम पर वापस आने का फैसला किया।

विमानन कंपनी के एक कार्यकारी निदेशक ने कहा कि मंगलवार को रोका गया टिकटों का आरक्षण भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

अपना नाम उजागर करने के अनिच्छुक एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "पायलट काम पर लौट रहे हैं लेकिन अब भी कुछ उड़ानें स्थगित रहेंगी।" उन्होंने रात तक उड़ानों के सामान्य होने की उम्मीद जताई।

विमानन कंपनी ने स्थिति सामान्य करने के लिए देश भर के हवाई अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं।

उत्पादकता से जुड़े भत्तों (पीएलआई) में कटौती के प्रबंधन के फैसले के विरोध में शनिवार को एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल शुरू हुई थी। करीब 180 पायलटों ने एक साथ बीमारी के कारण छुट्टी ले ली थी। हड़ताल के चौथे दिन मंगलवार तक एयर इंडिया को 100 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं थीं। बुधवार सुबह भी 28 उड़ानें रद्द हुईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+