कश्मीर से आतंकवादियों का सफाया सर्वोच्च प्राथमिकता : सेना
उत्तरी कमांड के प्रमुख का कार्यभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जायसवाल ने बुधवार को यह बात कही। इससे पहले जायसवाल सेना प्रशिक्षण कमांड के प्रमुख थे।
उधमपुर रवाना होने से पहले जनरल जायसवाल ने कहा, "आतंकवादियों का सफाया करना, सीमा पार से घुसपैठ रोकना, जवानों का मनोबल बढ़ाना और जम्मू एवं कश्मीर सरकार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।"
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का सफाया करने के लिए जम्मू एवं कश्मीर में विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "दूर दराज और ग्रामीण इलाकों में छिपे हुए सभी आतंकवादियों के सफाए के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
राजौरी जिले में शनिवार रात को एक 18 वर्षीय लड़की द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराने पर उन्होंने कहा, "यह बहादुरी का जीता-जागता उदाहरण है। कश्मीर में आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए ग्राम सुरक्षा समितियां गठित की गईं हैं। यह एक अच्छी पहल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications