पत्नी और बेटी को मारने के बाद खुद जहर खाया

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में रहने वाला अरविंद कुमार सोमवार को ही अपनी पत्नी को उसके मायके से लाया था। जबकि मंगलवार को वह अपनी बेटी को उसके माउंट आबू होस्टल से वापस लाया था।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब उनके घर के पास से गुजर रहे लोगों ने रात 2.30 बजे अरविंद की पानी के लिए पुकारने की आवाज सुनी। वह दरवाजे के पास आ गया था लेकिन दरवाजा नहीं खोल पा रहा था। उसने 'सल्फास' खाया था।

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "वह पानी के लिए पुकार रहा था। घर के पास से गुजर रहे लोगों ने उसके पड़ोसियों को जगा दिया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी और उसके घर का दरवाजा तोड़ा गया।"

अधिकारी ने कहा, "घटना के समय अरविंद ने पूरी आवाज में संगीत चला दिया था। इसके बाद उसने अपनी 38 वर्षीय पत्नी ममता का गला घोंटने के बाद 11 वर्षीय बेटी अभीषी को जहर दे दिया।"

तीनों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक अरविंद एक साल से बेरोजगार था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+