अफगानिस्तान में 1 अमेरिकी सैनिक की मौत, 22 आतंकवादी ढेर
एक अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने काबुल में बताया कि अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत खोस्त में बुधवार सुबह एक सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में एक अमेरिकी सैनिक घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंदोजई जिले के प्रशासनिक प्रमुख शाह हेमात ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को विदेशी सैनिकों के काफिले के पास विस्फोट कर दिया।
तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस आत्मघाती हमलावर का नाम सलाहुद्दीन था। इस हमले में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।
दूसरी ओर अफगान और नाटो की नेतृत्व वाली सेनाओं द्वारा देश के पश्चिमी प्रांत में चलाए गए एक अभियान में 22 तालिबानी आतंकवादी मारे गए एवं 25 अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications