सेंसेक्स पहुंचा 17 हजार के पार (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स ने आज सुबह 15.55 अंकों की बढ़त के साथ 16868.46 पर खुला। करोबार के दौरान सेंसेक्स 17,142.52 के उच्चतम और 16,868.46 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 0.80 अंक की बढ़त के साथ 5007.65 पर कारोबार की शुरुआत की। दिन के कारोबार के दौरान इसने 5087.60 के उच्चतम और 5004.35 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिड कैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में भी क्रमश: 59.36 और 70.45 अंकों की बढ़त देखी गई। मिड कैप सूचकांक 6264.80 और स्मॉल कैप सूचकांक 7519.59 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications