अमेरिकी सीनेट ने खारिज किया सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा विकल्प
वाशिंगटन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट की समिति द्वारा सरकारी स्वास्थ्य बीमा विकल्प को शामिल करने संबंधी संशोधन विधयेक खारिज कर देने से स्वास्थ्य सुविधा तंत्र में सुधार के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है।
सीनेट की वित्त समिति ने सरकारी सार्वजनिक विकल्प के गठन के संबंध में डेमोक्रेट सदस्यों द्वारा लाए गए दो संशोधनों को खारिज कर दिया। संशोधन का विरोध कर रहे रिपब्लिकन सदस्यों का कहना है कि वे ऐसे प्रावधान वाले विधेयक को पारित नहीं होने देंगे।
सीनेटर जॉन डी. राकेफेलर द्वारा लाए गए संशोधन के छह के मुकाबले 15 मतों से गिर जाने के बाद समिति ने सार्वजनिक विकल्प प्रावधान को 10 के मुकाबले 13 मतों से खारिज कर दिया।
समिति के डेमोक्रेट अध्यक्ष मैक्स बाकस ने कहा कि मुझे डर है कि विधेयक पारित होने के लिए जरूरी 60 मत प्राप्त नहीं कर पाएगा।
सीनेट के रिपल्किन सदस्यों ने यह कहते हुए दोनों प्रावधानों का विरोध किया कि इससे स्वास्थ्य सुविधाा तंत्र पर पूरी तरह से सरकार का नियंत्रण हो जाएगा।
वहीं दोनों प्रावधानों को पेश करने वाले सीनेटर चार्ल्स. ई सूमर का कहना था कि स्वास्थ्य सुविधााओं की बढ़ती कीमतों को काबू में लाने का यह सबसे बेहतर तरीका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications