अलबरदई को मिला इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बुधवार को भारत के वैश्विव असैन्य परमाणु करार की सफलता में अहम भूमिका निभाने के लिए अलबरदई को यह पुरस्कार दिया।

राष्ट्रपति भवन में अलबरदई को इस पुरस्कार से नवाजे जाने के समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने कहा, "अलबरदई एक विशिष्ट राजनयिक, विद्वान, सर्वोच्च वरीयता वाले नौकरशाह और वैश्विक राजनेता हैं।"

भारत के असैन्य परमाणु गतिविधि का समर्थन करने और 'शांति, निशस्त्रीकरण और विकास के बीच आतंरिक जुड़ाव' की गहराई तक समझ रखने के लिए प्रधानमंत्री ने अलबरदई की सराहना की।

मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत जैसे बड़े विकासशील देश के विकास और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा बहुत आवश्यक है। कृषि, दवा और उद्योग में भी परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल की भारी संभावना है।"

गौरतलब है कि 67 वर्षीय अलबरदई को वर्ष 2005 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+