मोइली ने क्वात्रोकी के खिलाफ मामला वापस लेने का बचाव किया
मोइली ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, "यह मामला लंबे समय से चल रहा है। यदि वह (क्वात्रोकी) वापस लाया जा सकता और कोई सजा दी जा सकती, तो मामले को बढ़ाया जा सकता था लेकिन अंतत: कोई सकारात्मक नतीजा नहीं पाया गया।"
कानून मंत्री ने कहा कि फरवरी 2004 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसे समय की बर्बादी बताया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मामला सौंपे जाने के बाद से 22 वर्षो में उसने सकारात्मक भूमिका निभाई।
मोइली ने कहा, "हमने बोफोर्स तोप के बजाए मुकदमे में अधिक पैसा खर्च किया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications