काम पर लौटें पायलट या कार्रवाई के लिए तैयार रहें : एयर इंडिया
एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि पायलटों का एक गुट वेतन कटौती मसले को लेकर जिद पर अड़ा हुआ है और वह काम पर लौटने का इच्छुक नहीं है।
अधिकारी ने कहा, "शाम तक काम पर नहीं लौटने वाले पायलटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। हड़ताल खत्म हो चुकी है।"
उन्होंने कहा, "हम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पायलटों का लाइसेंस रद्द करने या फिर उन्हें सेवा से मुक्त करने का सुझाव दे सकते हैं।"
बुधवार सुबह पायलटों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वेतन में कटौती नहीं करने संबंधी आश्वासनों के बाद पांच दिवसीय हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications