नक्सलियों ने माकपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) सुरजीत कर पुरकायस्थ ने आईएएनएस से कहा, "आज सुबह हमें काडाशोल वन्य इलाके के करीब माकपा के तीन कार्यकर्ताओं के शव मिलने की सूचना मिली। अब तक हमने वहां से शव नहीं निकाले हैं लेकिन अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज दिया है।"
सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने मंगलवार रात 11.30 बजे माकपा के तीन कार्यकर्ताओं अनादि महतो, भक्ति महतो और राधानाथ महतो को जंगली इलाके में ले जाकर उन्हें मार दिया था।
इस बीच पुलिस की कथित ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले आदिवासी संगठन 'पीपल्स कमेटी एगेंस्ट एलीज्ड पुलिस एट्रोसिटी' (पीसीएपीए) ने बुधवार को तीन जिलों बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर में बंद का एलान किया है।
पुरकायस्थ ने कहा, "तीनों जिलों में स्थिति शांतिपूर्ण है। तीनों जिलों में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हम तैयार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications