वियतनाम में केत्साना तूफान का कहर, 38 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने देश के बाढ़ व तूफान नियंत्रण समिति के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि देश के मध्य प्रांत क्वोंग नाम में 117 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से आए इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है।
बाढ़ और भूस्खलन से करीब 6000 घरों का नुकसान पहुंचा है। मंगलवार सुबह यहां 900 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
बाढ़ से 115 मछली पकड़ने वाली नौकाओं के डूब जाने की खबर है, करीब 14,000 हेक्टेयर में लगी धान और 12,000 हेक्टेयर में लगी सब्जी की फसलें भी तूफान से नष्ट हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications