ब्रिटेन में द्वितीय विश्व युद्ध शिविर बिक्री को उपलब्ध
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तर पूर्वी ब्रिटेन की डरहम काउंटी में स्थित हारपर्ली युद्धकैदी शिविर में वर्ष 1939 से 1945 तक चले युद्ध के दौरान जर्मन और इतावली कैदियों को रखा गया था।
ई-बाई की वेबसाइट पर मंगलवार को प्रकाशित एक विज्ञापन में कहा गया है, "इतिहास का एक टुकड़ा खरीदने का एक अनोखा अवसर।"
इस परिसर की तरफ पर्यटकों का ध्यान वर्ष 2004 में आकर्षित हुआ लेकिन इसके वर्तमान मालिकों जेम्स और लिसा मैक्लियाड ने कहा कि उनकी योजना इसके पुननिर्माण और इसे नकद बेचने की है।
जेम्स ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने के लिए उन्होंने ई-बाई पर शिविर का विज्ञापन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications