एनएसयूआई नेता की हत्या के बाद सुल्तानपुर में तनाव
जिले के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्रवीर सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
सिंह ने बताया कि छात्र नेता चंचल तिवारी (30 वर्ष) मंगलवार शाम कोतवाली इलाके में स्थित नार्मल कम्पाउंड में अपने भाई के क्लिनिक पर बैठे थे। तभी उनके भाई का कुछ लोगों से किसी बात पर झ्झगड़ा हो गया। चंचल ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने चंचल के सीने में गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चंचल की मौत हो गई।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल छापामारी कर रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। आक्रोशित स्थानीय कांग्रेसियों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में जगह-जगह प्रदशर्न किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications