एयर इंडिया के पायलटों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
पायलटों की हड़ताल खत्म होने के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेंद्र भार्गव ने संवाददाताओं से कहा, "पायलटों के बीमार होने की सूचना थी। इसकी निश्चित औपचारिकताएं हैं। पायलटों को उड़ान के योग्य घोषित करने से पहले एक उचित प्रक्रिया का पालन करना होता है।"
उन्होंने बताया कि उड़ान के लिए फिट घोषित किए जाने से पहले चिकित्सक पायलटों का परीक्षण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्पादकता पर आधारित भत्ते में कटौती किए जाने के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकारी पायलट चिकित्सा अवकाश पर चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications