माकपा कार्यकर्ता बनाएंगे 500 किलोमीटर की मानव श्रृंखला
माकपा महासचिव प्रकाश कारत, पार्टी की राज्य इकाई के सचिव पी. विजयन और मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन केरल के राज्यपाल आर. सी. गवई के आवास के समक्ष इस मानव श्रृंखला के आखिरी कड़ी को जोड़ेंगे।
पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य ई.पी. जयराजन का कहना है कि इस मानव श्रृंखला को लेकर अब तक लोगों की प्रतिक्रिय काफी उत्साहजनक रही है।
जयराजन ने आईएएनएस से कहा, "हमने लोगों से कहा है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अक्टूबर को शाम लगभग चार से 4.45 बजे के बीच कतराबद्ध होने के लिए तैयार रहें। हम शाम पांच बजे केंद्र की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।"
उन्होंने कहा कि इस मानव श्रृंखला में शामिल होने वालों की संख्या 40 लाख को पार कर सकती है। मानव श्रृंखला बनाने का फैसला विगत 18 अगस्त को पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications