अब होगी डिजीटल एक्स-रे जांच
टोरंटे, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। चिकित्सकीय जांच में अब एक्स-रे फिल्मों की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि अब यह जांच डिजीटल तकनीक से होंगी। 'डिजीटल रेडियोग्राफी (डीआर) सिस्टम्स' सालों से उपयोग किए जा रहे 'एक्स-रे सिस्टम्स' का स्थान ले लेंगे।
हाल ही में मुंबई के तीन अस्पतालों को उच्च क्षमता के 'डिजीटल रेडियोग्राफी (डीआर) सिस्टम' बेच चुकी कनाडा की 'इमेजिंग डायनामिक्स कंपनी' (आईडीसी) ने मंगलवार को कहा कि उसने विस्तृत भारतीय चिकित्सा बाजार में बड़ा दखल दिया है, जबकि अब तक अपोलो जैसे कुछ शीर्ष अस्पतालों ने ही नए 'एक्स-रे सिस्टम्स' अपनाए हैं।
केलगरी स्थित 'इमेजिंग डायनामिक्स कंपनी' के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी स्वप्न ककुमानु ने आईएएनएस से कहा, "हमने मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल, लोकमान्य तिलक मुनिस्पल जनरल हॉस्पिटल और बीवाइएल नायर चैरिटेबल हॉस्पिटल को अपने उपकरण बेचा है। इन उपकरणों को स्थापित करने का काम लगभग पूरा हो गया है।"
उन्होंने कहा कि उनके समूह की नजर भारतीय बाजार पर है क्योंकि वहां अधिकात्तर अस्पतालों में एक्स-रे तकनीक को बदला जाना है।
उन्होंने कहा, "चीन के बाद भारत हमारा मुख्य खरीददार देश है। इसलिए भारत में एक बड़ा बाजार शुरू होने जा रहा है।"
'डीआर सिस्टम्स' के आने से 'एक्स-रे सिस्टम्स' के लिए फिल्म की आवश्यकता नहीं रहेगी। ककुमानु ने कहा, "हमारा सिस्टम बहुत कुछ डिजीटल कैमरा जैसा होगा जहां फिल्म की जरूरत नहीं होगी। आप जितने चाहें उतने एक्स-रे फोटो ले सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications