किराए पर लें बैग और किस्तों में खरीदें ब्रांडेड जींस

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। क्या आप खूबसूरत बैग और ब्रांडेड जींस नहीं खरीद पा रहे हैं? तो आप इन्हें किराए पर या किस्तों में ले सकते हैं! बाजार की एक नई योजना के तहत अपनी पहुंच से दूर दिखाई देने वाली कुछ कीमती चीजों को पाने का सपना साकार हो सकता है।

बैग को किराए पर लेने की ऑनलाइन सेवा 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बैग 4 ए डे' की सह-संस्थापक कुकी सिंह कहती हैं, "ऐसी कई महिलाएं हैं जो किसी मीटिंग या पार्टी में एक महंगा बैग लेकर जाना चाहती हैं लेकिन वे इसे खरीद नहीं सकतीं। इस शुरुआत से उन्हें अपने वस्त्रों से मिलता-जुलता बैग किराए पर लेने का अवसर मिल जाएगा।"

उन्होंने कहा, "इस शुरुआत के पीछे का उद्देश्य महंगे बैग को लोगों की पहुंच में लाना है।"

इस ऑनलाइन सेवा पर अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के 24 बैग होंगे। इन ब्रांडों में लुइस वुइट्टन, बरबेरी, फेंडी, जिमी छू, डोल्स एंड गब्बाना, जस्ट कावाल्ली और कुछ नए ब्रांड्स शामिल हैं।

किराए पर बैग की सेवा हासिल करने के लिए इस वेबसाइट की सदस्यता लेना होगी। 7,000 रुपये जमा करके एक साल की सदस्यता हासिल की जा सकती है और 800 रुपये कीमत तक का डिजायनर बैग एक रात के लिए लिया जा सकता है। यदि तीन रातों के लिए बैग लेना है तो 1,400 रुपये जमा करने होंगे।

किराए पर महंगे बैग्स लेने के साथ किस्त पर लेवीज जीन्स का जोड़ा भी खरीदा जा सकता है।

खान बाजार में लेवीज जींस की स्टोर प्रबंधक आशु मेहता कहते हैं, "हर व्यक्ति 2,000 रुपये कीमत की जींस नहीं खरीद सकता। हमारे यहां चल रही स्कीम में वह जींस का जोड़ा किस्तों पर खरीद सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यिूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+