कैंसर का जल्दी पता लगाएगी नई माइक्रोचिप
इस माइक्रोचिप ने प्रोस्टेट कैंसर और सिर व गर्दन के कैंसर की सफलतापूर्वक जांच की थी। इस चिप का इस्तेमाल अन्य प्रकार के कैंसर जांचने के साथ ही एचआईवी और एच1एन1 फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों को जांचने के लिए भी किया जा सकता है।
टोरंटो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने संवेदनशील माइक्रोचिप बनाने के लिए पहली बार 'नेनोमैटेरियल्स' का उपयोग किया है।
इस सप्ताह 'नेचर नैनोटेक्नालॉजी' पत्रिका में प्रकाशित शोधकर्ताओं के काम के मुताबिक इस चिप से परिष्कृत आणविक निदानों को आसानी से और जल्दी हासिल किया जा सकता है।
टोरंटो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व अध्यक्ष डेविड नेलर के मुताबिक, "इस नए आविष्कार से स्पष्ट है कि 'नैनोमेडीसिन' के युग की शुरुआत हो गई है।"
प्रकाशित वक्तव्य के मुताबिक यह माइक्रोचिप त्वरित गति से 'बायोमार्कर्स' को ढूंढ़ लेती है जिससे कोशिकीय स्तर पर कैंसर का पता चल जाता है।
इस चिप की मदद से 30 सेकेंड के अंदर परीक्षण पूरा हो जाएगा जबकि वर्तमान तरीके से जांच पूरी होने में कई दिन का समय लग जाता है।
अनुसंधान के नेतृत्वकर्ता और प्रोफेसर शाना केली के मुताबिक, "इस चिप का आकार उंगली के छोर जितना होगा और इसकी मदद से आधे घंटे के अंदर परीक्षण पूरा हो सकेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications