उद्धव ने राज ठाकरे को धमकाया

उद्धव ठाकरे ने एक सभा में राज ठाकरे पर सीधा वार करते हुए कहा कि शिवसेना के खिलाफ बोलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शिवसेना की आलोचना कर रहे हैं, असल में कांग्रेस-एनसीपी के खिलाफ बोलने की उनकी हिम्मत नहीं होती। क्योंकि वो जानते हैं कि कांग्रेस-एनसीपी के खिलाफ बोलने का मतलब सीधे पिंजड़े में बंद होना जैसा है।
राज ने पीठ में छूरा घोंपा
उद्धव ने कहा कि 10 अक्टूबर के बाद यदि राज ने शिवसेना के खिलाफ कुछ बोला तो वो चुप नहीं बैठेंगे। उद्धव ने कहा, "राज कहता है कि निरुपम को शिवसेना ने बड़ा किया और वो धोखा देकर चला गया। लेकिन राज को भी तो तो सेना ने ही बड़ा किया। बाला साहब की गोद मे बैठकर खाना खाने वाला आज उन्हीं की पीठ में छूरा घोंप रहा है। निरूपम तो बाहर का था, पर राज तो घर का था, फिर ऐसा क्यों किया।"
उद्धव के इस बयान के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सगर्मियां भी तेज हो गई हैं। यह बात तो तय है कि मनसे का वोट बैंक मजबूत करने के लिए राज ठाकरे भी चुप नहीं बैठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications