दिल्ली: बस दुर्घटना में 20 स्कूली बच्चे घायल
नई दिल्ली। दिल्ली में बीस से अधिक स्कूली बच्चे एक बार फिर स्कूल बस के ड्राइवर की रैश ड्राइविंग के शिकार हो गए। मंगलवार की सुबह एक स्कूल बस निजी चार्टर्ड बस से जा टकराई। इस दुघटना में 20 बच्चे घायल हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 7.45 बजे दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम में एक चौराहे के पास हुई। बस में जीडी गोयनका स्कूल के 30 से अधिक बच्चे सवार थे। अचानक मोड़ पर दूसरी बस से टकरा जाने से यह हादसा हुआ।
घायल बच्चों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। कुछ बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों ने घायलों की स्पष्ट जानकारी देने से इंकार किया है। उपचार जारी
है।













Click it and Unblock the Notifications