फिलीपींस में बारुदी सुरंग विस्फोट, 2 अमेरिकी सैनिकों सहित 3 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सुलू प्रांत के इंडाना शहर के तटीय इलाके में बारुदी सुरंग विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रोमियो ब्रॉनर ने इस संबंध में जानकारी दी।
मनीला में अमेरिकी दूतावास की प्रवक्ता रिबैका थॉम्पसन ने कहा कि विस्फोट की जांच की जा रही है लेकिन उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
उल्लेखनीय है कि फिलीपींस में आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिकी सैनिक स्थानीय सेना की सहायता कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications