हरियाणा विधानसभा चुनाव : मैदान में हैं 'लाल परिवार'

हरियाणा की राजनीति में इन लाल परिवारों का वर्चस्व रहा है। राज्य में 13 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इन लाल परिवारों के सदस्य कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), हरियाणा जनहित कांग्रेस के टिकट पर और निर्दलीय के रूप में भी चुनावी समर में कूदे हैं।

इनेलो प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के बेटे ओम प्रकाश चौटाला जींद जिले की उछाना कलां और सिरसा जिले की एलानाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

चौटाला के बेटे अजय सिंह चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं देवी लाल के एक अन्य पोते रवि चौटाला डबवाली से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

डबवाली से कांग्रेस ने के.वी.सिंह को टिकट दिया है। सिंह भी देवी लाल के परिवार से जुड़े हैं।

देवी लाल के एक अन्य बेटे रणजीत सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में सिरसा जिले के रैणा से चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्व रक्षा मंत्री बंसी लाल के परिवार के तीन सदस्य भी चुनाव मैदान में हैं। वे सभी कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इनमें राज्य की पर्यटन और वन मंत्री किरण चौधरी प्रमुख हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल इन लाल परिवारों में अकेले गैर-जाट नेता हैं। उनकी पत्नी हिसार जिले के नलवा से चुनाव मैदान में हैं। भजन लाल के छोटे बेटे और हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई हिसार जिले के आदमपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+