दो संदिग्ध गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद
पुलिस ने सोमवार को बताया कि उड़ीसा निवासी पप्पू बेहरा और बप्पी कुमार को इंदिरापुरम इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -24 से नियमित वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।
इंदिरापुरम के क्षेत्राधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे 25 सितंबर को दिल्ली के करोलबाग क्षेत्र से बड़ी मात्रा में जेवरात लेकर भाग गए थे।
श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "बहेरा करोल बाग क्षेत्र में स्थित गोविंदा कौर के शोरूम में काम करता था और जेवरात और अन्य सामानों को लेकर वह चंपत हो गया था। हमने उसके पास से सोने के 11जेवरात, सोने का एक बिस्किट और अन्य जेवरात बरामद किए हैं। ये जेवरात 780 ग्राम से अधिक हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications