कंधमाल में बम विस्फोट, 3 हिरासत में
भुवनेश्वर। उड़ीसा के कंधमाल जिले में रविवार को हुए एक बम विस्फोट में कथित भूमिका के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिला मुख्यालय फुलबनी से 56 किलोमीटर दूर नंदागिरि गांव में हुए इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो व्यक्ति घायल हो गए थे। बम पीड़ित व्यक्ति ही लेकर जा रहे थे, तभी अचानक वह अचानक फट गया।
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।" अधिकारी ने कहा कि घटना स्थल के पास से अनधिकृत रूप से निर्मित चार बंदूकों के पाए जाने के बाद इन तीनों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications