नौका दुर्घटना में 8 महिलाओं सहित 10 की मौत (लीड-1)
खगड़िया जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रानंद मिश्र ने मंगलवार को बताया कि अब तक नदी से 10 शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नदी में अभी भी शवों की तलाश जारी है।
मिश्र के अनुसार घटनास्थल पर बचाव एवं राहत दल सहित चिकित्सकों का एक दल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद 15 लोग तैर कर नदी से बाहर निकल आए थे। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 1़ 50-1़ 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
इसके पूर्व खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को दशहरा के मौके पर अलौली में मेला लगता है जिसे देखने और घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सोमवार की रात मेला देखकर लोग नाव से करेह नदी पार कर रहे थे, तभी फुलतेरा घाट के समीप नाव पलट गई।
पांडेय ने बताया कि नाव पर करीब 40-50 लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है, जिसमें ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस नाव पर सवार लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications