स्वास्थ्य शिविरों में 13.41 लाख रोगियों का उपचार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एमादुद्दीन अहमद ख़ान (दुरूमियां) ने बताया कि शिविर में 1 लाख 67 हजार 662 मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच की गई और गंभीर रोग से पीड़ित 33 हजार 884 मरीजों को उचित इलाज के लिए रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि शिविरों में मेडिसन के सर्वाधिक 2 लाख 53 हजार 526, चर्म रोग के 72 हजार 631, कान, नाक एवं गले के 60 हजार 418, दंत रोग के 32 हजार 97, हड्डी रोग के 27 हजार 494 तथा मानसिक रोग के 4 हजार 470 मरीजों को उपचार दिया गया। शिविरों में 57 हजार 110 ग्रामीणों के नेत्र की जांच कर 15 हजार 180 मरीजों में मोतीयाबिंद की पहचान की गई। शिविर में 14 हजार 143 मरीजों की शल्य चिकित्सा की गई।

खान ने बताया कि बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर में 70 हजार 797 शिशुओं का उपचार किया गया। शून्य से एक वर्ष तक की आयु वर्ग के 12 हजार 656 बच्चों को बी.सी.जी., 68 हजार 728 बच्चों को डी.पी.टी. व ऑरल पोलियों वैक्सिन की तीनों खुराक तथा 11 हजार 570 बच्चों को मिजल्स के टीके लगा कर उनके टीकाकरण कार्ड बनाए गए।

शिविर में 5 लाख 09 हजार 400 बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाई गई। इसी प्रकार मातृ स्वास्थ्य के तहत 14 हजार 952 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया तथा 63 हजार 750 महिलाओं के प्रसूति एवं स्त्री रोग का उपचार किया गया।

खान ने बताया कि शिविर में 651 नसबन्दी ऑपरेशन किए गए तथा 5 हजार 125 महिलाओं के आई.यू.डी. लगाई गई। शिविर में 5 लाख 46 हजार 785 निरोध का वितरण किया गया तथा 44 हजार 30 गर्भ निरोधक खाने की गोलियों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान जन्म पंजीकरण के लिए 41 हजार 44 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 37 हजार 934 को जन्म प्रमाण-पत्र जारी किए।

स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के पैगाम से संबंधित संदेश प्रदेशभर में 15 सितम्बर से संचालित स्वास्थ्य चेतना यात्रा के अन्तर्गत 5 हजार 602 ग्राम पंचायतों में पहुंचे जिसमें 19 लाख 22 हजार 982 लोगों की सहभागिता दर्ज की गई। इनके अतिरिक्त 32 हजार 326 जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी दर्ज हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+