पेट्रोलियम मंत्रालय का सिगापुर में निवेशक सम्मेलन
सिगापुर में आयोजित इस सफल निवेशक सम्मेलन में अग्रणी निवेश बैंकरों, वित्तीय संस्थाओं और सेवा प्रदाताओं सहित 60 से भी अधिक कंपनियों, संगठनों के कुल 15 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारत सरकार की ओर से देश के भीतर और बाहर इसे बढ़ावा देने के लिए आयोजित कई रोड शो के बाद इस निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रसाद ने एनईएलपी के अधीन 10 ब्लॉकों को वैश्विक प्रतिस्पद्र्घा निविदा के लिए बढ़ावा देने हेतु मुख्य भाषण दिया। मंत्री ने खोज और उत्पादन कंपनियों के साथ ही संभावित निवेशकों को एनईएलपी-8 और सीबीएम - 4 के अधीन प्रस्तावित अत्यधिक आकर्षक निवेश के अवसरों के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर डीजीएच के महानिदेशक वी़ क़े सिब्बल ने एनईएलपी - 8 और सीबीएम-4 ब्लॉकों के संदर्भ में भारत में खोज के अवसरों पर एक लेखा-जोखा पेश किया। पेट्रोलियम और प्रातिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव डी़ एऩ नरसिहा राजू और एनईएलपी के प्रमुख अनुराग गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
एनईएलपी-8 और सीबीएम - 4 के लिए निविदा बंद होने की तिथि 12 अक्टूबर, 2009 है। आशा की जाती है कि इन निविदाओं के प्रति खोज और उत्पादन से जुड़ी कंपनियां और संभावित निवेशक अपनी अच्छी रुचि दिखाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications