कनाडा में भारतीय मूल के मंत्री विमान में बने रहनुमा
केलगैरी से पांचवीं बार सांसद चुने गए ओभराय सोमवार को विमान से ओटावा से अपने गृहनगर जा रहे थे, तभी अचानक विमान में एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई।
ओभराय महिला की हालत देखते ही समझ गए कि उनका शर्करा स्तर घट गया है। उन्होंने महिला के मधुमेह स्तर की जांच की और विमान परिचारिका से उस महिला को संतरे का जूस देने को कहा।
दीपक खुद मधुमेह के मरीज हैं इसलिए वह हमेशा मधुमेह स्तर की जांच संबंधी उपकरण साथ रखते हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जूस पीने के बाद महिला सामान्य हो गईं।"
मंत्री के इस प्रयास की चालक दल और स्थानीय मीडिया ने सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications