बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 12 घायल
पुलिस के अनुसार बस पटना से पूर्वी चंपारण जिले के श्रीपुर जा रहा था कि पश्चिम चंपारण के देवलिया चौक के समीप बस पर से चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया। इसके बाद बस सड़क के किनारे चार-पांच लोगों को कुचलते हुए आगे जाकर पलट गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है।
इधर पश्चिमी चंपारण के पुलिस अधीक्षक क़े एस़ अनुपम ने बताया कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल करीब 12 लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है जहां पांच लोगों की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications