एयर इंडिया : पायलटों की हड़ताल जारी, 26 उड़ानें रद्द

एयर इंडिया ने अगले 15 दिनों के लिए टिकटों की बुकिंग भी बंद कर दी है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "देश भर में हवाई अड्डों पर हमने अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रियों को अन्य एयरलाइंस के विमानों में भेजा जाए।"

एयर इंडिया के प्रबंधन और हड़ताली पायलटों की बातचीत विफल होने के बाद सोमवार रात प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संकट का समाधान जल्द से जल्द ढूढ़ने को कहा था। इस बीच किसी तरह की तालाबंदी की संभावना से इंकार किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक सूत्र ने कहा, "हम नहीं चाहते हैं कि जेट एयरवेज की तरह एयरलाइंस को पायलट बंधक बना लें। जेट में पायलटों की हड़ताल की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई थी।" उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल से इस मसले का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+