प्रधानमंत्री ने परमाणु ऊर्जा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
इस सम्मेलन में दुनिया भर के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक परमाणु ऊर्जा के विकास और उसके शांतिपूर्ण इस्तेमाल के विकल्पों पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्र हुए हैं।
इस सम्मेलन का आयोजन भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा के साल भर तक चलने वाले जन्मशती समारोहों के तहत किया जा रहा है। भाभा इस विषय पर 1955 में जेनेवा में आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के अध्यक्ष थे।
इस सम्मेलन में दुनिया भर के परमाणु वैज्ञानिकों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई भी शिरकत कर रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान वैज्ञानिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले पांच दशकों में हुई तरक्की की समीक्षा करेंगे और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल की चुनौतियों पर विचार विमर्श करेंगे।
इस सम्मेलन का आयोजन परमाणु ऊर्जा विभाग, आईएईए और इंडियन न्यूक्लियर सोसायटी के साथ मिलकर कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications