आगरा में गोली लगने से इंजीनियर घायल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एडीए में कार्यरत इंजीनियर बी.एल.शर्मा को सोमवार रात उनके घर पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। वे तीनों मोटरसाइकिल से शर्मा के घर आए थे।
शर्मा को गोली लगने की खबर उनके नौकर ने पड़ोसियों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के वक्त शर्मा के परिवार के अन्य सदस्य लखनऊ में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications