भारत-डेनमार्क के बीच श्रम स्थानांतरण साझेदारी समझौता
किसी भी यूरोपीय देश के साथ यह पहला श्रम स्थानांतरण साझेदारी समझौता है। इससे डेनमार्क की अर्थव्यवस्था में कुशल और प्रशिक्षित श्रमिकों की बढ़ती मांग की पूर्ति के लिए भारत से उपयुक्त रूप से श्रमिक वहां जा पाएंगे तथा अवैध अनियमित प्रवास पर रोक लगेगी।
समझौते के तहत दोनों देश श्रमिकों के साथ उपयुक्त और सामान बर्ताव करेंगे। डेनमार्क में कुशल श्रमिकों की मांग वाले उभरते क्षेत्रों की पहचान तथा उनमें पारस्परिक लाभकारी अध्ययन कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। नियोक्ता से सीधा संपर्क स्थापित करवाकर श्रमिकों को बिचौलियों से मुक्त किया जाएगा। सभी प्रकार के श्रमिकों की श्रम कानूनों तथा मेजबान देश के संबंधित कानूनों के तहत सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किए जाएंगे। समझौते में दोनों देशों के संयुक्त कार्यबल के गठन का भी उल्लेख है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications