आईआरसीटीसी की आय में 17़.3 प्रतिशत की वृद्घि
राजस्व में वृद्घि और व्यय पर नियंत्रण के फलस्वरूप आईआरसीटीसी को वित्त वर्ष 2008-09 के लिए 46़ 50 करोड़ रुपये का कर पश्चात मुनाफा (शुद्घ मुनाफा) प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2007-08 में यह 20़ 75 करोड़ था। कंपनी ने 46 प्रतिशत के लाभांश की घोषणा की है। यह लाभांश 9़ 31 करोड़ रुपये का है, जो 1़58 करोड़ रुपये के लाभांश कर को छोड़कर है।
वर्ष 2008-09 के दौरान आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से 4़ 41 करोड़ टिकटें बुक की गईं जबकि विगत वर्ष में 1़ 89 करोड़ टिकटें बुक की गई थीं। वर्ष के दौरान 3889 करोड़ रुपये मूल्य की टिकटें बुक की गयीं जबकि विगत वर्ष में इस प्रकार 1705 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इस प्रकार से टिकट बुकिग की संख्या बढकर प्रतिदिन 2,26,925 टिकटों तक पहुंच गई।
आईआरसीटीसी ने खान-पान सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें नई दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई और सिकन्दराबाद में फोन, फैक्स और ब्रॉडबैंड कनेक्शनयुक्त पर्सनल कम्प्यूटर वाले नियंत्रण कक्ष स्थापित करना, यात्रियों की शिकायतों और उनके सुझावों के शीघ्र निपटारे के लिए टोल फ्री नं0 1800-111-139 और 9771-111-139 स्थापित करना, जिससे यात्री फोन अथवा एसएमएस के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं, जैसे कदम शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications