लेफ्टिनेंट जनरल एम़ सी़ बधानी नए डीजीबीआर बने
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है और उसने 1960 में अपनी स्थापना से लेकर अब तक कठिन एवं विषम भौगोलिक स्थितियों में सड़कें बनाने एवं उनका रख-रखाव करने वाले एक मात्र सड़क निर्माण एजेंसी के रूप में अपनी छवि बनाई है। उसे 46780 किलोमीटर सड़कों, 33060 मीटर पुल आदि बनाने एवं रख-रखाव का श्रेय जाता है।
लेफ्टिनेंट जनरल बधानी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, डिफेंस सर्विस स्टाफ कालेज, वेल्लिगटन, कालेज ऑफ डिफेंस मैंनेजमेंट, सिकंदराबाद तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के कैडेट रह चुके हैं। उन्हें 1971 में बंगाल सैपर्स में जनरल ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला था। अपने 38 वर्ष के गौरवशाली सेवाकाल के दौरान वह विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications