स्कूल हादसा : प्राचार्य की नौकरी गई, 6 अध्यापकों का तबादला
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "हमने खजूरी खास स्थित गवर्नमेंट बायज सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य की सेवा समाप्त कर दी है और लड़कियों के स्कूल की तत्कालीन प्रभारी को निलंबित कर दिया है।"
लवली ने कहा कि शिक्षा उपनिदेशक के खिलाफ भी एक जांच शुरू की गई है और स्कूल के छह अध्यापकों को स्थानांतरित कर दिया गया है। दो नए प्राचार्यो को स्कूल में नियुक्त कर दिया गया है।
लवली ने कहा कि स्कूल मंगलवार से खुल गया है और प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 400 छात्र उपस्थित थे।
लवली ने कहा, "पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications