स्वाइन फ्लू से 6 की मौत, मृतकों की संख्या 309 हुई
नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में मंगलवार को स्वाइन फ्लू से छह लोगों की मौत हो गई। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 309 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार महाराष्ट्र में दो लोगों की मौत होने के साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 120 हो गई है।
दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और केरल में एक-एक मरीज की मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दिल्ली में अब तक इस बीमारी से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।
आंध्र प्रदेश में मृतकों की संख्या 33 पहुंच चुकी है जबकि केरल में पांच और हरियाणा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को 178 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 56 दिल्ली के हैं। इस तरह देश में पीड़ितों की संख्या 10,036 हो चुकी है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू से पीड़ितों की संख्या 2579 हो चुकी है।
महाराष्ट्र में 43 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और यहां पीड़ितों की संख्या 2781 हो चुकी है।
नए मामलों में तमिलनाडु (27), आंध्र प्रदेश (9), कर्नाटक (8), हरियाणा (7), केरल (6), गुजरात (4), पश्चिम बंगाल (1) शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications