ऊंची पहुंच ने क्वोत्रोकी को हमेशा बचाया : भाजपा
सरकार के इस निर्णय की ओर संकेत करते हुए भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया, "क्वोत्रोकी की ऊंची पहुंच है। इसके कारण वह हमेशा बचता गया है।"
प्रसाद ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इसकी निंदा करते हैं। जिस तरीके से क्वोत्रोकी को बचाने की कोशिश की जा रही है उससे कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का चरित्र उजागर हो गया है।"
प्रसाद ने कहा, "ऐसा लगता है कि क्वोत्रोकी को बरी करने की यह कोशिश संभवत: किसी अन्य व्यक्ति को बचाने की योजना का हिस्सा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications