कानपुर में इमारत ढहने से 4 की मौत
कानपुर की अपर जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि सेना के जवानों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में घायल आठ लोगों को कानपुर के उर्सला और हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां फिलहाल सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह हादसा कानपुर के बादशाही नाका थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाली मसाले वाली गली में हुआ। बताया जा रहा है कि करीब 60 साल पुरानी यह इमारत मरम्मत न होने के कारण जर्जर हालत में थी। इस इमारत में चार परिवार रहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications