अहंकारी हैं संप्रग के मंत्री : अरुण जेटली

हरियाणा विधानसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव हेतु पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने यहां आए जेटली ने मीडियाकर्मियों से कहा, "कुछ मंत्रियों में अहंकार की भावना है। उनकी कार्यप्रणाली में विनम्रता नहीं है।"

जेटली ने कहा, "संप्रग के मंत्रियों में विनम्रता गायब हो गई है।"

जेटली ने नागरिक उड्डयन, मानव संसाधन विकास (एचआरडी) व गृह विभाग के मंत्रियों को अहंकारी बताया।

जेटली ने जहां नागरिक उड्डयन मंत्री को एयर इंडिया के ताजा संकट से गलत तरीके से पेश आने का आरोप लगाया, वहीं एचआरडी मंत्रालय पर आरोप लगाया कि वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्राध्यापकों की हड़ताल के साथ अहंकारपूर्ण तरीके से पेश आ रहा है।

जेटली ने आगे कहा, "गृह मंत्री पी.चिदंबरम राष्ट्रमंडल खेलों से पूर्व दिल्ली के लोगों की आदत में बदलाव लाना चाहते हैं। लेकिन यदि चिदंबरम खुद विनम्रता सीख लें तो मैं समझता हूं कि दिल्ली के लोग उसमें पीछे नहीं रहेंगे।"

जेटली ने एयर इंडिया प्रबंधन और हड़ताली पायलटों के बीच जारी गतिरोध में तत्काल हस्तक्षेप करने की प्रधानमंत्री से अपील की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+