दिल्ली में बस दुर्घटना, 20 स्कूली बच्चे घायल
पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह 7.45 बजे दक्षिणी दिल्ली के आर.के.पुरम में एक चौराहे के समीप हुई। बस में जी.डी.गोयनका स्कूल के 30 से अधिक बच्चे सवार थे।
बस के एक निजी चार्टर्ड बस से टकरा जाने की वजह से यह हादसा हुआ। घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स )के ट्रामा केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications