सूखे से पूर्वी अफ्रीका में 2.3 करोड़ लोगों को खतरा : आक्सफेम
लंदन / नैरोबी, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। स्वयंसेवी संगठन आक्सफेम ब्रिटेन ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से सूखा बढ़ने के कारण पूर्वी अफ्रीका के 2.3 करोड़ लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आक्सफेम के पूर्वी अफ्रीका के निदेशक पाल स्मिथ लोमास ने एक बयान में कहा, "पूर्वी अफ्रीका में आक्सफेम द्वारा पिछले 10 वर्षो में देखा गया यह सबसे बड़ा मानवीय संकट है।"
उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के कारण पूर्वी अफ्रीका में सूखा और अप्रत्याशित वर्षा की घटनाएं बढ़ रहीं हैं।
केन्या, इथोपिया, सोमालिया और युगांडा सूखे से सबसे अधिक प्रभावित हैं, जबकि सूडान, जिबूती और तंजानिया भी सूखे के दुष्प्रभाव झेल रहे हैं।
आक्सफेम ने कहा है कि केन्या में 38 लाख लोगों को आपात सहायता की आवश्यकता है। उधर सोमालिया की आधी आबादी खाद्य सहायता पर निर्भर है।
संस्था के अनुसार इथियोपिया के 1.3 करोड़ लोग भोजन की कमी के संकट से जूझ रहे हैं।
संस्था ने 750,000 लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 1.51 करोड़ डॉलर के कोष के लिए अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications