उप्र में 100 संघ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
झ्झांसी के अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एसपीआई इंटर कालेज मैदान में आरएसएस के जिला प्रमुख रामदास साहू ने अन्य 100 से 125 कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर शस्त्र पूजन कर हवाई फायरिंग की। मौके से कारतूसों के खाली खोखे बरामद किए गए।
सिंह ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद इन लोगों द्वारा बिना जिला प्रशासन से अनुमित लिए इस कृत्य को अंजाम दिया गया। रामदास साहू व अन्य 100 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications