5 लाख रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार
लखनऊ के पुलिस प्रमुख प्रेम प्रकाश ने यहां संवादादाताओं को बताया कि गिरिजेश यादव उर्फ गुड्डू को राजधानी के मानकनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश ने बताया कि गिरिजेश की गिरफ्तारी दो दिन पहले गिरफ्तार हुए उसके साथी मोहम्मद आरिफ की निशानदेही पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक गिरिजेश और आरिफ पिछले कई सालों से नकली नोटों के धंधे में लिप्त हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ मुंबई में जाली नोटों का धंधा करते थे। आरिफ की मुंबई पुलिस को तलाश थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications