आस्ट्रेलिया ने पंजाबी छात्रों की सुरक्षा का आश्वासन दिया
विक्टोरिया के मंत्री जेकिंता एलेन ने संवाददाताओं को बताया, "पंजाब हमारे लिए एक महत्वपूर्ण जगह है। यहां के 50 प्रतिशत छात्र आस्ट्रेलिया में पढ़ते हैं। इसलिए हमने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने के लिए व्यक्तिगत रुप से यहां के अधिकारियों से मिलने का निश्चय किया और छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उनमें से एक है।"
उल्लेखनीय है कि आंकड़ों के अनुसार आस्ट्रेलिया में पढ़ रहे 97,000 भारतीय छात्रों में 49,000 पंजाबी छात्र हैं।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया में जून और अगस्त के महीने में लगभग 30 भारतीय छात्रों पर अलग-अलग शहरों में हमला किया गया था।
आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल से भी नई दिल्ली में मुलाकात की। अपने दस दिनों के भारत भ्रमण के दौरान आस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरू और हैदराबाद का दौरा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications